बठिंडा: पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के प्रतीक पावन पर्व करवा चौथ को लेकर बठिंडा के बाजारों में जबरदस्त रौनक और उत्साह देखने को मिल रहा है। त्यौहार के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बाजारों में पूजा की सामग्री, नए कपड़ों और शृंगार के सामान की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों का तांता लगा रहा। इसके साथ ही महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाने और आभूषणों की खरीदारी में विशेष उत्साह दिखाया।
करवा चौथ के इस पावन अवसर पर खरीदारी के लिए बाजारों में सजे खास ठिकानों में जयपुर ज्वैलर्स (नजदीक हाथी वाला मंदिर) का विशेष आकर्षण देखने को मिला। इस दुकान पर आर्टिफिशियल गहनों और लेटैस्ट डिजाइन के आभूषणों की खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही। करवा चौथ के व्रत को लेकर सुहागिनों ने यहां जमकर खरीदारी की, जिससे दुकान पर दिनभर ग्राहकों का तांता लगा रहा।
इस दौरान दुकान के मालिक मुकेश बिट्टू गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि करवा चौथ के इस पावन त्यौहार को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर बार की तरह इस बार भी आर्टिफिशियल और ट्रैडिशनल गहनों की विशेष रेंज उपलब्ध कराई गई है, जिसे ग्राहकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।”

