Site icon Dainik Savera Times

बड़ा हादसा: फ्लाईओवर पर तेल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ : पंजाब के खन्ना में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तेल से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा जीटी रोड के फ्लाईओवर पर हुआ है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक है, इसकी लपटें दूर दूर तक देखी जा सकती हैं, धुंए का गुबार उठता नजर आ रहा है। वीडियो को देख कर लग रहा है कि, तेल रोड पर फ़ैल गया है।

Exit mobile version