Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू विवाद के चलते पति ने जिंदा जलाई गर्भवती पत्नी: पेट में पल रहे थे जुड़वा बच्चे,मामला दर्ज

April 20, 2024

घरेलू विवाद के चलते पति ने जिंदा जलाई गर्भवती पत्नी: पेट में पल रहे थे जुड़वा बच्चे,मामला दर्ज

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में मामूली घरेलू विवाद के चलते पति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला के पेट में जुड़वां बच्चे थे। आरोपी पति ने पत्नी को जलाने से पहले बिस्तर के साथ बांध दिया, ताकि वे जान बचाने का भी प्रयास ना कर सके। मरने वाली महिला की पहचान पिंकी (23) के रूप में हुई है। जबकि पति की पहचान सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बाबा बकाला साहिब के गांव बुले नंगल की है। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। दोनों का आपस में छोटी-मोटी बातों पर लेकर झगड़ा होता रहता था। गांव के सरपंच जगजीत सिंह ने बताया कि वे रईया किसी काम से गए थे। दोपहर के समय उन्हें फोन आया कि सुखदेव सिंह ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। पुलिस ने जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। आग से घर का सारा सामान भी जल चुका है। ब्यास पुलिस स्टेशन के SHO गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सुखदेव सिंह मजदूरी करता था। घरेलू झगड़े के बाद उसने गुस्से में आकर इस अपराध को अंजाम दिया। झगड़े के कारण का पता लगाया जा रहा है। लड़कीका मायका परिवार भी पुलिस के संपर्क में है।उनके बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें