Site icon Dainik Savera Times

IAS Jatinder Jorwal ने डिप्टी कमिश्नर लुधियाना का संभाला पदभार

लुधियाना: 2014 बैच के आईएएस अधिकारी जतिंदर जोरवाल ने शनिवार को लुधियाना के नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाला। उन्हें राज्य के सबसे बड़े जिले के उपायुक्त का पद संभालने का गौरव प्राप्त है। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्म पत्नी और बेटी भी मौजूद थीं।

जतिंदर जोरवाल इससे पहले संगरूर के डिप्टी कमिश्नर, जालंधर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के तौर पर काम कर चुके हैं। जितिंदर जोरवाल ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पूर्ण जवाबदेही और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करना होगा।

उन्होंने कहा कि परिवहन, पर्यावरण, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जाएंगी। औपचारिक रूप से अपना पद संभालने के बाद, डिप्टी कमिश्नर श्री जतिंदर जोरवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) मेजर अमित सरीन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) श्री अनमोल सिंह धालीवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) रूपिंदर पाल सिंह और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जगराओं मैडम पूनम सिंह, अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, गलाडा-कम-सक्षम प्राधिकारी ओजेएसवी, सहित विभिन्न उप-मंडलों के उप-विभागीय मजिस्ट्रेटों ने जिले में चल रहे कार्यों की संक्षिप्त समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ, समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए। इस मौके पर पुलिस बल की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. सभी अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।

Exit mobile version