Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 दिन में दूसरी बार ईडी के सामने पेश हुईं आईएएस कंवलप्रीत बराड़

August 27, 2026

10 दिन में दूसरी बार ईडी के सामने पेश हुईं आईएएस कंवलप्रीत बराड़

IAS officer appears before ED for the second time. : जालंधर। पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के एक प्रोजेक्ट में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए दस दिनों के भीतर दूसरी बार ईडी कार्यालय पहुंचीं।

जांच एजेंसी उनसे जमीन के चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) समेत मंजूरियों और निर्णय प्रक्रिया को लेकर पूछताछ कर रही है। इससे पहले ईडी ने उन्हें 18 अगस्त को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। उस दौरान अधिकारी से करीब साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, कंवलप्रीत बराड़ से मोहाली स्थित एक प्रोजेक्ट से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में पूछताछ की जा रही है। ईडी की जांच में प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लैंड यूज में बदलाव यानी चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) की मंजूरी देने की प्रक्रिया में कथित तौर पर अनियमितताओं की जांच की जा रही है।

इसी सिलसिले में ईडी ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। दूसरी पेशी के दौरान ईडी अधिकारी उनसे मामले से जुड़े दस्तावेजों, मंजूरियों और निर्णय प्रक्रिया को लेकर सवाल कर सकते हैं। हालांकि, पूछताछ के दौरान क्या जानकारी सामने आई है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में ईडी की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर होने की संभावना है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें