Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन

November 28, 2026

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन

Idol Consecration Ceremony Held at Shri Lakshmi Narayan Temple : अंबाला। अंबाला। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन, हवन और मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सभा प्रधान राजेश ध्यानी ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

मंदिर के नवीनीकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सरोजनी नौटियाल और चांदी देवी को सम्मानित किया गया। वहीं, मंदिर भवन के निर्माण में सराहनीय कार्य करने वाले मिस्त्रियों को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न होने के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सभा प्रधान श्री राजेश ध्यानी जी ने सभी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को इस पावन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभा प्रधान की ओर से मंदिर के नवीनीकरण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए डॉ. सरोजनी नौटियाल और चांदी देवी जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही, मंदिर भवन के निर्माण में सराहनीय कार्य करने वाले मिस्त्रियों को भी स्मृति चिहन (उपहार) भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। इस पावन अवसर पर सभा संरक्षक रमेश धस्माना सहित चंद्रशेखर थपलियाल, प्रवीन पसबोला, कमल राणा, ध्यान सिंह, कुंवर हरेंद्र, सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।fr

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें