Site icon Dainik Savera Times

अमृतपाल भारतीय नहीं तो इसका असली चेहरा क्या है, केंद्र इसकी जांच करवाए: प्रो. चावला

अमृतसर: पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि आतंकवाद का धूमकेतु बनकर आया अमृतपाल अपने आप ही कह रहा है कि वह भारतीय नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वह भारतीय नहीं है तो उसे हमारे देश में आकर जलूस करने, अन्य धार्मिक कार्यों के नाम पर जनता को भड़काने तथा अशांति फैलाने का उसे क्या अधिकार है। चावला ने कहा कि केंद्र सरकार जांच करवाए कि इसका असली रूप क्या है। भारत में आने से पहले वह दुबई में यह क्या करता था। किस धर्म से संबंधित है। चावला ने कहा कि अगर अमृतपाल भारत विरोधी एजेंसी के इशारों पर यह कर रहा है, लोगों को लड़ा रहा है, तो यह ठीक नहीं है।

प्रो. चावला ने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि पंजाब के सभी धार्मिक एवं राजनीतिक नेता एक स्वर से अमृतपाल के धर्म विरोधी, देश विरोधी कार्यों की निंदा कर रहे हैं, पर केवल निंदा करना ही पर्याप्त नहीं है। इसे कानून के घेरे में क्यों न लिया जाए। इसे भारत से बाहर क्यों न भेजा जाए। चावला ने कहा कि भारत सरकार से भी प्रार्थना है कि ऐसा व्यक्ति जो खुद कह रहा है कि वह हिंदुस्तानी नहीं उसे नियंत्रित करे। कानूनी कार्रवाई करके जहां से आया है वहां भेजे।

Exit mobile version