नाभा : बीजेपी की ओर से चलाई नशा मुक्ति यात्रा का नाभा के पटियाला गेट पहुंचने पर बरिंदर बिट्टू, शहरी मंडल नाभा के प्रधान परमिंदर गुप्ता की ओर से विशेष स्वागत किया गया। इस मौके विशेष तौर पर बीजेपी सांसद संजय भाटिया, परनीत कौर पूर्व विदेश राज्य मंत्री, अनिल सरीन महासचिव, जयइंद्र कौर महिला मोर्चा प्रधान पंजाब, जिला प्रभारी प्रदीप गर्ग, हरमेश गोयल जिला पटियाला देहाती प्रधान, राजेश बंसल बब्बू ने शिरकत की। इस मौके बीजेपी कार्यकर्ता की ओर से नशे की बुराई पर एक नाटक का आयोजन भी करवाया गया।
सांसद संजय भाटिया, पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर व अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब नशे की दलदल में फंस चुका है पंजाब की मौजूदा सरकार नशे को रोकने के लिए पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बीजेपी को एक अवसर दें तो 2 साल में पंजाब में नशा मुक्त कर देंगे। जब उनसे सवाल किया गया कि देश में और राज्य जहां बीजेपी की सरकार है तो क्या वह नशा मुक्त हो चुके हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि वहां की सरकार नशा तस्करों से मिलकर उनकी सहायता नहीं करती।
इस मौके बीजेपी नेता बरिंदर बिट्टू की ओर से आए सभी भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया। इस मौके पर राजेश बासल बब्बू सीनियर बीजेपी नेता, बरिंदर कुमार बिट्टू मुख्य सेवादार नाभा, परमिंदर गुप्ता मंडल प्रधान, सन्नी सिंगला जिला मीत प्रधान, अमर चंद कथूरिया, पलविंदर सिंह छींटावाला, सुरेश बंसल, मोनिक गुप्ता, एडवोकेट नरिंदर शर्मा, एडवोकेट अतुल बंसल, यादविंदर यादू कौंसलर, रजनीश कुमार सोनू, लेख राज राणा, पवन गर्ग, अशोक जिंदल, युद्धवीर सोढ़ी, रोबिन गोयल, संजीव जिंदल आदि भारी गिनती में बीजेपी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

