खनौरी: अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा जब अकाली दल के वाइस चेयरमैन, जिला परिषद संगरूर के पूर्व वाइस चेयरमैन और यूथ अकाली दल पंजाब के पूर्व यूथ प्रधान भाजपा में शामिल हो गए। यह ज्वाइनिंग हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लीडरशिप में हुई। राकेश गिल की लीडरशिप में न सिर्फ एक परिवार, बल्कि शेखर मैंबर, सुखदेव मैंबर समेत 4 पंचायत मैंबर और दर्जनों दूसरे परिवारों ने भाजपा ज्वाइन कर ली। इस मौके पर सैनी ने पंजाब सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों से मुकर रही है और भ्रष्टाचार से लड़ने का दावा करने वाली सरकार के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का भ्रष्टाचार से जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ है।
हरियाणा मॉडल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वहां लोगों को बुढ़ापा पैंशन, सगुन स्कीम और 24 फसलों पर एमएसपी जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने वादा किया कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो पंजाब में 24 फसलों और एमएसपी देंगे। इस अवसर पर चरणजीत सिंह बराड़, नारायण सिंह नरसोत, नैनूराम गर्ग, रमेश कुमार कुकू, दमन थिंद बाजवा, विनोद सिंगला, सतपाल सिंगला, परमजीत सिंह, दर्शन सिंह, हुकम चंद गोरसी, मेघ राज चट्ठा, डा. प्रेम बंसल, सोनू गोयल, रजत कंसल, ऋषिपाल खटकड़ महासचिव, सतीश बेसिल व कृष्ण गोयल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...