Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर पंजाब सरकार ने साहनेवाल-दोराहा रेलवे ओवरब्रिज की एनओसी जारी नहीं की तो मैं लोगों के साथ आंदोलन शुरू करूंगा : रवनीत बिट्टू

March 2, 2025

अगर पंजाब सरकार ने साहनेवाल-दोराहा रेलवे ओवरब्रिज की एनओसी जारी नहीं की तो मैं लोगों के साथ आंदोलन शुरू करूंगा : रवनीत बिट्टू

 Sahnewal-Doraha railway overbridge: केंद्र सरकार बडे स्तर पर देशभर में सड़क और पुल निर्माण करवा रही है। जिसका, अधिकांश लाभ राज्य ले रहे हैं। लेकिन, पंजाब की इस तरक्की में सबसे बड़ी बाधा पंजाब सरकार डाल रही है। यह बातें दोराहा पहुंचे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कही। मंत्री बिट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार करीब 100 करोड़ रुपए पुल निर्माण पर खर्च करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से जम्मू तक मेन रेलवे लाइन है जिस पर 190 रेलगाड़ियां गुजरती हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वयं एक बयान में कहा कि रवनीत सिंह रेलवे राज्य मंत्री हैं और उन्हें कुछ ओवर या अंडर ब्रिज का उद्घाटन करना चाहिए। अब जब मैं इस रेलवे ओवर ब्रिज का मामला उठा रहा हूं जिसे रेलवे द्वारा 100 प्रतिशत लागत से बनाया जाना है, जो 70.56 करोड़ है, फिर भी पंजाब सरकार कुछ अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दे रही है। केंद्र सरकार की ओर से पुल तैयार करने के लिए नक्शा तैयार किया गया है। लेकिन, पंजाब सरकार का पीडब्ल्यूडी विभाग नक्शे पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा।

बिट्टू ने कहा कि पंजाब सरकार जानबूझकर पुल निर्माण में देरी करवा रही है। जिसके, चलते लाखों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मंत्री बिट्टू ने कहा कि 29 फरवरी 2024 से लगातार रेलवे विभाग की टीम और पंजाब सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सर्वे किया गया। लेकिन, पंजाब सरकार के अधिकारी अपने पास फाइल रोके बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी को देखते हुए उन्हें आने वाले दिनों में लोगों को साथ लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष करना पड़ सकता है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा नेता विक्रमजीत सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष भूपिंदर सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता इकबाल सिंह चन्नी, जतिंदर शर्मा, आशीष सूद, मैडम नीतू सिंह, कीमती शर्मा, बिल्ला वैक्टर आदि हाजिर थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें