Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

IGNOU की दिसंबर, 2024 की सत्रांत परीक्षा की 02 दिसंबर से होगी शुरुआत

December 4, 2024

IGNOU की दिसंबर, 2024 की सत्रांत परीक्षा की 02 दिसंबर से होगी शुरुआत

चंडीगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर, 2024 की सत्रांत परीक्षा 02 दिसंबर, 2024 से प्रारम्भ हो कर 09 जनवरी, 2025 तक चलेगी।

छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट (http://www.ignou.ac.in/ से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रों को परीक्षा के दौरान प्रवेश के समय विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए वैध पहचान पत्र को साथ रखने की सलाह दी जाती है। क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के तहत 9125 छात्रों को इस परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी किए गए हैं जो विभिन्न कार्यक्रमों/पाठ्यक्रमों में उपस्थित होंगे।

इस परीक्षा के निगरानी उद्देश्य के लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के अकादमिक परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे और इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा भी इस क्षेत्र में परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए निगरानी दल की तैनाती की गई हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ ने दिसंबर, 2024 की सत्रांत परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्रों की स्थापना की है, जिस में जेल कैदियों के लिए 02 जेल परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ और अम्बाला भी शामिल है।

परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वे वैध पहचान पत्र को साथ छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दें, भले ही उनके पास हॉल टिकट (परीक्षा की सूचनापर्ची) न हों, लेकिन उनके नाम उस केंद्र के परीक्षार्थियों की सूची में मौजूद हैं।

परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट/उपकरण की अनुमति नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें