Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IGNOU में नए प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तक बढ़ी

July 16, 2025

IGNOU में नए प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तक बढ़ी

पंजाब डेस्क: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई, 2025 सत्र के लिए सभी मास्टर्स, स्नातक, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र (Certificate) कार्यक्रमों के ऑनलाइन नवीनतम (फ्रेश) एडमिशन और पुन-पंजीकरण की बिना किसी विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 तक बढ़ा दी है। जुलाई, 2025 सत्र के लिए इग्नू शैक्षणिक कार्यक्रमों का विवरण https://ignouadmission.samarth.edu.in/ लिंक से प्राप्त किया जा सकता है।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि भावी शिक्षार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर मास्टर्स/बैचलर/डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जुलाई सत्र के लिए ‘ऑनलाइन’ प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि पहले 15 जुलाई, 2025 तय की गई थी। वे सभी उम्मीदवार जो इग्नू के किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने की योजना बना रहे हैं, वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट यानी https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर खुद को पंजीकृत करना होगा (यदि पंजीकृत नहीं हैं) जबकि जो पहले से पंजीकृत हैं, वे केवल आईडी-पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई सत्र 2025 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके अलावा, इग्नू प्रवेश फॉर्म भरने से पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर सामान्य निर्देश, पात्रता मानदंड, शुल्क विवरण, अवधि आदि को अवश्य देखना चाहिए। आवेदक इग्नू की वेबसाइट से कार्यक्रमों का पूरा विवरण भी डाउनलोड कर सकते हैं।

मौजूदा शिक्षार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए जुलाई, 2025 सत्र के लिए 31 जुलाई, 2025 तक अगले वर्ष/सेमेस्टर में पुनः पंजीकरण करवाना चाहिए। पुनः पंजीकरण प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट यानी https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर खुद को पंजीकृत करना होगा (यदि पंजीकृत नहीं है)। यदि किसी शिक्षार्थी को कोई कठिनाई आती है तो वह सहायता के लिए RC चंडीगढ़ कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें