Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंडी गोबिंदगढ़ में महिला ड्रग तस्करों का अवैध निर्माण ध्वस्त किया

May 7, 2025

मंडी गोबिंदगढ़ में महिला ड्रग तस्करों का अवैध निर्माण ध्वस्त किया

मंडी गोबिंदगढ़: पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू की गई नशे के खिलाफ जंग के तहत फतेहगढ़ साहिब जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में आज जिला पुलिस व प्रशासन ने जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल की देखरेख में मंडी गोबिंदगढ़ की मास्टर कालोनी में दो महिला नशा तस्करों द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया, जिससे नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को कड़ा व स्पष्ट संदेश गया है कि पंजाब सरकार इस सामाजिक बुराई को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस व प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य को रंगला पंजाब बनाने का जो लक्ष्य रखा गया है, वह साकार हो रहा है और नशे के खिलाफ यह मुहिम जमीनी स्तर पर चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अमलोह विधानसभा क्षेत्न में नशा तस्करों की काली कमाई से बनाई गई संपित्तयों को दो बार ध्वस्त किया जा चुका है।इस अवसर पर उपस्थित एसएसपी शुभम अग्रवाल ने एसपी राकेश कुमार यादव व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कहा कि पंजाब सरकार ने नशे की बुराई को पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य रखा है, जिसे जिले में सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला नशा तस्कर सानिया और उसकी सास सुरिंदर कौर द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को तोड़ने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान इस कालोनी में कानून व्यवस्था बनाए रखी। उन्होंने बताया कि इन तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज हैं। इस अवसर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित महिलाओं के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं और वे नाभा जेल में बंद हैं। उन्होंने बताया कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध ’ अभियान के तहत फतेहगढ़ साहिब जिले में अब तक नशा तस्करों पर 150 से अधिक पुलिस मामले दर्ज किए गए हैं और 250 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- देशभर में आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत? जानें CNG और PNG के रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें