Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में हैरीटेज स्ट्रीट और शहर के विभिन्न हिस्सों से हटाए अवैध कब्जे

अमृतसर Heritage Street: नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के निर्देशानुसार, बुधवार को नगर निगम की एस्टेट शाखा की टीम ने हैरिटेज स्ट्रीट, भंडारी पुल से गोबिंदगढ़ किला, मॉल रोड, जी.टी. रोड आदि क्षेत्नों से अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की।

इस कार्रवाई का नेतृत्व एस्टेट अधिकारी धर्मिंदरजीत सिंह, इंस्पेक्टर अमन कुमार और अरु ण सहज पाल ने किया। पुलिस टीम भी इस अभियान में शामिल रही।

संयुक्त कमिश्नर जैस इंदर सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों से अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही थी। इसके अलावा, नगर निगम की ओर से भी नागरिकों से बार-बार अपील की जा रही थी कि वे सड़कों पर किए गए अवैध कब्जे स्वेच्छा से हटा लें।

मॉल रोड, कंपनी बाग और भंडारी पुल के नीचे से लेकर गोबिंदगढ़ किले तक अवैध कब्जों की भरमार थी, इसलिए आज निगम की एस्टेट शाखा द्वारा अभियान चलाया गया।

हैरिटेज स्ट्रीट, जहां आम जनता का आवागमन अधिक होता है, वहां से अवैध कब्जे हटाकर सामान जब्त किया गया। भंडारी पुल के नीचे भी बिना अनुमति लगाए गए सामान को जब्त कर लिया गया। जी.टी. रोड और कंपनी बाग के बाहर लगी रेहड़ियों को भी हटाकर सामान जब्त किया गया।

संयुक्त कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम की ओर से यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने अवैध कब्जे और सड़क पर रखा सामान स्वयं हटा लें, अन्यथा यह सामान जब्त कर लिया जाएगा और वापिस नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version