Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नई सब्जी मंडी में अवैध वसूली और गुंडागर्दी नहीं होगी बर्दाश्त: CP

February 11, 2026

नई सब्जी मंडी में अवैध वसूली और गुंडागर्दी नहीं होगी बर्दाश्त: CP

लुधियाना: नई सब्जी मंडी में किसी भी तरह की अवैध वसूली और गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे ठेकेदार के कारिंदे द्वारा लोगों से की जाने वाली ओवर चार्जिग हो या कुछ और। अगर, कानून और नियमों को तोड़ने वाली कोई भी शिकायत आई तो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मंगलवार को ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत सर्च के दौरान यह चेतावनी दी। उन्होंने आढ़तियों से भी बैठक की। आढ़तियों ने पुलिस कमिश्नर को उन्हें पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।

मंगलवार को जब सीपी स्वप्न शर्मा की अगुवाई में सर्च शुरू हुई तो कुछ लोगों ने उन्हें मंडी में आने वाले वाहन चालकों से ओवर चार्जिग की शिकायत की। इस पर सीपी ने तुरंत मार्कीट कमेटी के अधिकारियों को बुलवाया। इस पर मार्कीट कमेटी के अकाऊंटैंट दीपक सिंगला मौके पर पहुंचे। सी.पी. ने दीपक सिंगला से मंडी के चोर रास्तों को तुरंत बंद करवाने और गेटों पर सी.सी.टी.वी कैमरे लगवाने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने मंडी में आने वाली सभी गाड़ियों का रिकॉर्ड भी मेनटेन करने के लिए कहा।

सी.पी. ने दीपक सिंगला से कहा कि जब मंडी में रेहड़ी-फड़ी के लिए जगह उपलब्ध है तो बाहर कैसे लग रही हैं। इन्हें तुरंत हटाया जाए। अगर, इनसे कोई अवैध वसूली करता है तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने सिंगला से कहा कि मंडी में वाहन चालकों से ओवर चाजिर्ग की भी लगातार शिकायतें आती हैं। इनसे भी माहौल खराब होता है। अगर, ओवर चाजिर्ग होती है तो ऐसे व्यक्ति पर तुंरत कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें