Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में अवैध शराब की बिक्री से 13 शराब ग्रुप परेशान, 5 महीने में करोड़ों के नुकसान का दावा

August 12, 2026

जालंधर में अवैध शराब की बिक्री से 13 शराब ग्रुप परेशान, 5 महीने में करोड़ों के नुकसान का दावा

पंजाबः जालंधर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर 14 में से 13 शराब ग्रुपों के संचालकों ने चिंता जताई है। बुधवार को संचालक एक्साइज विभाग के दफ्तर पहुंचे और एक्साइज कमिश्नर जतिंदर जोरावल से मुलाकात कर अवैध शराब की सप्लाई पर रोक लगाने की मांग की।

अजय सहगल ने आरोप लगाया कि बाहरी ग्रुपों द्वारा रामामंडी, कपूरथला और सुल्तानपुर समेत अन्य क्षेत्रों से शराब जालंधर में भेजी जा रही है, जिसे कथित तौर पर ब्लैक में बेचा जा रहा है। इससे स्थानीय ग्रुपों के कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। उनका दावा है कि पिछले पांच महीनों में प्रत्येक ग्रुप को करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

संचालकों के मुताबिक एक ठेके पर रोजाना 60 से 70 पेटी तक शराब की बिक्री होती है, लेकिन अवैध सप्लाई के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बाहरी ग्रुपों से जालंधर में शराब भेजने पर रोक लगाने की मांग की।

वहीं, परागपुर की दो शराब दुकानों के कई महीनों से बंद रहने का मुद्दा भी उठाया गया। संचालकों ने कहा कि इसके बावजूद वे सरकार को लगातार राजस्व दे रहे हैं। उन्होंने एक्साइज विभाग से अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

📍 Location: जीएसटी भवन (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें