Site icon Dainik Savera Times

अवैध शराब सप्लायर गिरफ्तार, 100 पेटी शराब बरामद

चंडीगढ़ : अवैध शराब सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की एक टीम ने जगदीश कुमार नाम के एक शराब आपूर्तिकर्ता को पकड़ा और उसके कब्जे से देसी शराब की 100 पेटियां बरामद कीं।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर जगदीश कुमार उम्र 48 वर्ष को शिव मंदिर, सेक्टर-28, चंडीगढ़ के पास वाहन सहित पकड़ा और तलाशी के दौरान देसी शराब की 100 पेटी बरामद की। पुलिस द्वारा चंडीगढ़ से दूसरे राज्यों में शराब की अवैध तस्करी के पीछे के रैकेट का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version