Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा तस्कर परिवार की गैर-कानूनी तौर पर बनाई गई इमारत को गिराया

October 28, 2025

नशा तस्कर परिवार की गैर-कानूनी तौर पर बनाई गई इमारत को गिराया

अमृतसर: सिटी पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन की मदद से नशे की कमाई से तैयार की गई अवैध इमारतों पर भी प्रशासन का बुलडोजर और हथोड़ा चल रहा है। थाना सदर के अंतर्गत आते इलाका 88 फीट रोड संधू कॉलोनी में सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा तस्करी के केस में शामिल एक परिवार की गैर कानूनी तौर पर बनाई गई इमारत को गिराया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और उनकी टीम इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से पहुंची टीम के साथ मौजूद रही।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रणजीत सिंह और उसके परिवार के सदस्य, (उसके दो बेटे, एक बहू) मकान नंबर 619, गली नंबर 4, संधू कॉलोनी, 88 फीट रोड, अमृतसर के निवासी, ड्रग तस्करी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं। जांच में पाया गया था के पूरा परिवार नशा बेचने का धंधा करता है। नशे की कमाई से दो मंजिला घर खड़ा किया है। बनाया गया घर गैर कानूनी है। इसकी कोई परमिशन नगर निगम से नहीं ली गई ना ही नक्शा पास करवाया गया है।

इसके बाद नगर निगम द्वारा इस मकान को गिराने का आदेश दिया गया। नगर निगम की टीम इस मकान को गिराने के लिए पहुंची तो पुलिस द्वारा टीम को सुरक्षा प्रदान की गई और पुलिस अधिकारियों और पुलिस टीम की निगरानी में तस्करों के मकान को गिराया गया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि इस वर्ष एनडीपीएस अधिनियम के तहत 1190 मामले दर्ज किए गए हैं और 2220 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी में 258.707 किलोग्राम हेरोइन, 30.152 किलोग्राम अफीम, 325.577 किलोग्राम मादक पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित पदार्थ, 2.91 करोड़ रुपये की ड्रग मनी और 100 वाहन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : Israel Iran US War: 50 फाइटर जेट से खामेनेई के बंकर पर बरसाए बम, इजरायली सेना ने जारी किया वीडियो 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें