Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में तेज़ हवाओं और बारिश के साथ फिर बदलेगा मौसम; IMD ने दी आंधी-तूफ़ान की चेतावनी

April 15, 2026

Punjab Weather: पंजाब में तेज़ हवाओं और बारिश के साथ फिर बदलेगा मौसम; IMD ने दी आंधी-तूफ़ान की चेतावनी

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है और दिन के समय तापमान सामान्य के करीब पहुँच गया है। बता दें कि बुधवार, 15 अप्रैल को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद मौसम करवट लेने वाला है। आने वाले दिनों में बारिश, तेज़ हवाओं और आंधी-तूफ़ान का असर देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान पटियाला में 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि चंडीगढ़ में पारा 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया।

चार दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिज़ाज

मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है। 17 और 18 अप्रैल को मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा, जब तेज़ हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 19 अप्रैल को भी कुछ इलाकों में बारिश जारी रहने के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें:

आज रात से दिखेगा बदलाव

मौसम में बदलाव की वजह ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय तेज़ जेट स्ट्रीम को माना जा रहा है, जिसकी गति करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी पड़ेगा।

ये भी देखें :

तापमान में और बढ़ोतरी संभव

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और इजाफा हो सकता है। हालांकि इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें