Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी सरकार के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र से प्रभावित: Dr. Savita

December 4, 2023

मोदी सरकार के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र से प्रभावित: Dr. Savita

जलांधर (पंकज) : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मानवाधिकार प्रकोष्ठ की सह संयोजक आरती राजपूत की अध्यक्षता में वेस्ट हल्के के मंडल 11 के न्यू दयोल नगर में पार्टी को मजबूती मिलते हुए डॉ सविता के नेतृत्व में महिला शक्ति ने भाजपा जॉइन की है। इन ज्वाइन को करवाने में आरती राजपूत ने विशेष योगदान दिया।इस अवसर पर भाजपा ज्वाइन करने वालों में प्रिया, सपना, मनु, सुनीता, आशा, मनजीत कौर, सीमा, सरोज, अनिता देवी, रक्षा, सरला देवी नीतिका, नीलम, सनी जी, कल्पना आदि सम्मिलित है।

इस मौके पर जिला महामंत्री व जिला महिला मोर्चा प्रभारी राजेश कपूर, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैली खन्ना,लोकसभा इंचार्ज राजन रामपाल आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।राजेश कपूर ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का स्वागत किया वही कहा कि इनके आने से वेस्ट हल्के में पार्टी का जनादर और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जनता के तीन राज्यों में जनादेश ने साबित कर दिया कि देश के लिए ही मोदी जी ही उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि जिले में महिला सशक्तिकरण को लेकर आरती राजपूत पार्टी की मजबूती के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।

डॉ सविता ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत प्रभावित है तथा उनके कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र ने पार्टी को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ देश के गरीब से गरीब परिवारों को मिल रहा है। आरती राजपूत ने कहा कि वेस्ट हल्के में भाजपा का बढ़ता हुआ जनादर आने वाले नगर निगम और लोकसभा के इलेक्शन में विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है। उन्होंने कहा कि इनके भाजपा में आने से पार्टी का वेस्ट हल्के में गढ़ बहुत मजबूत हो गया है। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनिल मीनिया और दर्शन भगत, मंडल 11 के अध्यक्ष गौरव जोशी, सोनू चौहान, अजय ठाकुर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें