Site icon Dainik Savera Times

कारों की रेस में बेकाबू बलैनो कार ने खोखे के बाहर बैठे 4 लोगों को रौंदा, एक की मौत

लुधियाना: फुल्लांवाल चौक के नजदीक थरीके रोड पर देर रात बेकाबू बलैनो कार ने खोखे के बाहर बैठे चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मोहम्मद (70) के रूप में हुई है। किरण विहार एक्सटैंशन के निवासियों ने बताया कि वरना व बलैनो कार चालक आपस में रेस लगा रहे थे। इस दौरान बेकाबू हुई बलैनो कार ने चाय के खोखे के बाहर बैठे चार लोगों को टक्कर मार दी।

हादसे में एक व्यक्ति कार के नीचे आकर जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल तीन लोगों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। वहीं वरना कार का चालक पहले ही फरार हो गया। हादसे में घायल लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। थाना सदर के अधीन पड़ती ललतों चौकी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version