Site icon Dainik Savera Times

2 मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक ओवरब्रिज से 70 फुट नीचे गिरा, मौत

नाभा: नाभा-भवानीगढ़ ओवरब्रिज में एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें दो मोटरसइकिल की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। दो युवक जो फैक्टरी से रात की डयूटी करने उपरांत वापस अपने गांव पालिया जा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार एक युवक ओवरब्रिज से 70 फुट नीचे गिरा, जिसको सिविल अस्पताल नाभा लाया गया और उसे पटियाला रैफर किया गया, जिसकी पटियाला जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई और उसकी मृत्यु हो गई। उसके साथ उसका साथी भी गम्भीर जख्मी हो गया, उसको भी पटियाला रैफर किया गया।

दूसरी तरफ मोटरसाइकिल सवार मां-बेटा भी गम्भीर जख्मी हो गए, जो नाभा के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। मौके पर राहगीरों ने पुल के आसपास जाल लगाने की मांग की। रैफर किए युवक के दोस्त ने कहा कि जब यह हादसा हुआ तो हमने तुरंत 108 एम्बुलैंस को फोन किया पर किसी ने हमारा फोन नहीं उठाया। जख्मी युवक मनी ने कहा कि मैं अपनी माता को फोकल प्वाइंट में काम पर छोड़ने के लिए जा रहा था तो हादसे दौरान मेरी आंखांे के सामने अंधेरा आ गया मुङो पता ही नहीं चला हादसा कैसे हुआ। इस मौके प्रत्यक्षर्शी ने कहा कि जब यह हादसा हुआ तो एक युवक तो पुल के नीचे गिर गया और उसका साथी गम्भीर जख्मी हो गया।

नाभा के सरकारी अस्पताल के डाक्टर ने कहा कि सड़क हादसे के दौरान हमारे पास कुल चार व्यक्ति आए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक स्थिति के चलते दो को रैफर कर दिया गया है, दो नाभा के अस्पताल में उपचाराधीन है। नाभा कोतवाली पुलिस के जांच अधिकारी चमकौर सिंह ने कहा कि इस हादसे में कुल चार व्यक्ति जख्मी हुए हैं। जिनमें से दो को रैफर कर दिया गया है और 2 नाभा के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। यह भयानक हादसा कैसे हुआ इस बारे हम पता लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- वैश्विक दबाव के बीच बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट

Exit mobile version