Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में तीन अज्ञात लुटेरों ने घर में घुसकर व्यक्ति को घायल कर की लूटपाट

अमृतसर : पंजाब में लूट और हत्या की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला अमृतसर के मजीठा रोड स्थित कश्मीर एवेन्यू का है, जहां तीन अज्ञात लुटेरों ने एक घर को निशाना बनाया और घर में घुसकर एक शख्स को गंभीर रूप से घायल कर बड़ी डकैती को अंजाम दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सरबजीत सिंह नाम के शख्स ने बताया कि कश्मीर एवेन्यू में मकान नंबर 51 जिसमें अमरप्रीत सिंह नाम का शख्स रह रहा है। तीन अज्ञात लुटेरों ने घर में घुसकर अमरप्रीत सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया और घर से सोना और नकदी लूट ली और बाद में जब उन्हें इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने नजदीकी पुलिस को सूचित किया।

वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी वरिंदर सिंह खोसा ने बातचीत करते हुए कहा कि कश्मीर एवेन्यू इलाके के एक घर में एक व्यक्ति को बुरी तरह से घायल कर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घायल व्यक्ति का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version