लुधियाना: पंजाब के लुधियाना की महिला की उसके पति ने कनाडा में चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लुधियाना जिले के जगराओं के गांव मल्ला निवासी बलविंदर कौर (41) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक बलविंदर कौर के पति पखोवाल रोड (लुधियाना) निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ राजू 5 दिन पहले ही अपनी बेटी से मिलने के लिए एबॉट्सफोर्ड, बीसी कनाडा पहुंचे थे।
बलविंदर कौर के पति जगप्रीत सिंह पर घातक छुरा घोंपने के संबंध में दूसरी डिग्री की हत्या का आरोप लगाया गया था। 50 वर्षीय सिंह को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) ने बयान में कहा कि एबॉट्सफ़ोर्ड पुलिस विभाग को शुक्रवार रात 10:50 बजे पीटी के आसपास वैगनर ड्राइव के 3400 ब्लॉक में एक घर में बुलाया गया था। हमले की कॉल पर प्रतिक्रिया करते हुए, उन्होंने 41 वर्षीय बलविंदर कौर को जानलेवा चाकू के घावों से पीड़ित पाया। IHIT के अनुसार, बाद में अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।
बलविंदर कौर को ससुराल वाले भी परेशान कर रहे थे
मृतक के पिता हिम्मत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बलविंदर कौर की शादी वर्ष 2000 में लुधियाना के पखोवाल रोड निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ राजू से हुई थी। शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। बलविंदर कौर ने साल 2020 में अपनी बेटी हरनूरप्रीत कौर को आईईएलटीएस करवाने के बाद कनाडा पढ़ने के लिए भेजा था। जनवरी 2022 में बलविंदर अपनी बेटी से मिलने के लिए कनाडा चली गईं। इस बीच दामाद जगप्रीत सिंह बार-बार बलविंदर को फोन कर जल्द कनाडा बुलाने की जिद करने लगा। अपनी जिद के चलते हरनूरप्रीत ने 11 मार्च 2024 को अपने पिता जगप्रीत सिंह को कनाडा बुला लिया। हिम्मत ने बताया कि जगप्रीत ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे लुधियाना में अपनी मां को भेजा, जब उनके बेटे गुरनूर सिंह ने यह वीडियो देखा तो उसने परिवार को अपनी मां की हत्या की जानकारी दी। हिम्मत ने बताया कि जगप्रीत को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

