Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Doaba College में NCC केडेटों और छात्रों को भारतीय सेना में कमीशन और अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पर किया जागरूक

March 14, 2024

Doaba College में NCC केडेटों और छात्रों को भारतीय सेना में कमीशन और अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पर किया जागरूक

जालंधर: पंजाब एनसीसी बटालियन जालंधर के द्वारा भारतीय सेनाओं मे कमीशन और अग्निवीर भर्ती पर दोआबा कॉलेज मे व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल विनोद जोशी, कमान अधिकारी ने भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना मे कमीशन के प्रकार, तरीके और तैयारी पर दो घंटे का संभाषण किया। उन्होंने व्यक्तितव विकास के तरीके और नेतृत्व एवं पहल के गुण भी छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों के साथ साझां किये।

विशेष कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी गीत से हुई। लेफ्टिनेंट राहुल भारद्वाज, एसोसिएट एनसीसी अफसर ने प्रिसिंपल और अन्य शिक्षकगण की ओर से दोआबा कॉलेज में 2 पंजाब एनसीसी बटालियन का भव्य स्वागत किया। कर्नल विनोद जोशी ने सेनाओं के बार्डर सिक्यूरिटी के साथ राष्ट्रीय आपदा और राष्ट्र निर्माण के विशेष योगदान पर युवाओं को अवगत कराया।

उन्होंने व्यक्तित्व विकास में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि पर बल दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के कारण खेलकूद में छात्र-छात्राओं की रुचि घट रही हैं जो कई बीमारियों को बुलावा है, जिससे हमें बचना चाहिये। कर्नल जोशी ने कमीशन के लिये यूपीएससी की लिखित परीक्षा, एस एस बी, मेडिकल और मेरिट लिस्ट पर विस्तृत जानकारी दी। विशेष कार्यक्रम में डा. प्रदीप भण्डारी प्रिसिंपल, शिक्ष‌कगण, एनसीसी कैडेट और 600 छात्र-छात्रायें शामिल रहे। कार्यक्रम में विशेष योगदान लेफ्टिनेंट राहुल भारद्वाज, सीएचएम गुरजीत, सीएचएम प्रदीप का रहा हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जयघोष के साथ सम्पन्न हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें