Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर में भूत-प्रेत भगाने के चक्कर में युवक की पीट-पीटकर हत्या

August 25, 2024

गुरदासपुर में भूत-प्रेत भगाने के चक्कर में युवक की पीट-पीटकर हत्या

गुरदासपुर: भूत-प्रेत निकालने के नाम पर 30 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप थाना धारीवाल की पुलिस ने एक पास्टर सहित दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सैमूअल मसीह निवासी गांव सिंघापुर के रूप में है।

यह घटना 21 अगस्त की बताई जा रही है। राखल पत्नी मंगा मसीह निवासी गांव सिंघापुरा की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में कब्रिस्तान से युवक का शव निवकलवार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि एक पास्टर और उसके साथियों ने भूत-प्रेत निकालने के नाम पर सैमूअल मसीह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि राखल पत्नी मंगा मसीह निवासी गांव सिंघापुरा ने संबंधित थाने की पुलिस को दी शिकायत आरोप लगाया कि उसका बेटा सैमूअल मसीह (30) बीमार था। उसने पास्टर जैकब मसीह और बलजीत सिंह को दुआ करने के लिए अपने घर बुलाया था। पास्टकर जैक मसीह 21 अगस्त की रात करीब दस बजे उसके घर आया। जैकब ने बाद में आठ अन्य लोगों को भी उसके घर बुला लिया। इसके बाद इन सभी ने उसके बेटे सैमूअल मसीह की भूत-प्रेत निकालने के नाम पर काफी पिटाई कर दी और उसे चारपाई पर डालकर खुद चले गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें