पंजाब के जिला जालंधर के कस्बा आदमपुर के पास पढ़ते गांव झंडू सिंघा में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़की ने जज बनकर परिवार का नाम रोशन कर दिया है। छोटे से घर में रहने वाली सोनाली कौल ने अपने 6 भाई बहनों में सबसे छोटी है।
बता दें कि सबसे पहले उसने अपने करियर की शुरुआत वकालत से की और अब वह जज बन गई है। सोनाली परिवार में सबसे छोटी है और उससे प्रेरित होकर उसकी चार बड़ी बहनों और भाई ने भी वकालत शुरू कर दी है।

