Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने मेडिसिटी हॉस्पिटल के पास खाली प्लाट में करवाए जा रहे अवैध निर्माण को रुकवाया

जालंधर: नगर निगम ने जालंधर शहर में एक बार फिर से अवैध निर्माण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज देर शाम नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मेडिसिटी हॉस्पिटल के पास एक खाली प्लाट में करवाए जा रहे अवैध निर्माण को नोटिस देकर रुकवा दिया है। अवैध निर्माण रुकवाने के लिए मौके पर पहुंचे बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव शर्मा ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले भी नोटिस जारी किया था, लेकिन निर्माण करने वालों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया इसके बाद फिर दोबारा निर्माण जारी रखने का मामला जैसे ही निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल के संज्ञान में आया। तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से बिल्डिंग ब्रांच को अवैध निर्माण रुकवाने के लिए आदेश दिए। एटीपी ने बताया कि भवन निर्माण कर रहे लोगों को नोटिस जारी किया गया है और काम को रुकवा दिया गया है। भवन निर्माण करने वालों को नगर निगम से अप्रूव नक्शा और अन्य दस्तावेज लेकर निगम में दिखाने के लिए कहा गया है।

Exit mobile version