Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में सामान पसंद न आने पर कोरियर डिलीवरी बॉय से मारपीट, तानी रिवाल्वर

पंजाब के जिला लुधियाना में पंचशील कालोनी में एक कोरियर डिलीवरी देने आए युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। युवक को सिर्फ इस बात के लिए पीटा गया कि वह जो कोरियर लाया था उसके मालिक को वह पसंद नहीं आया था। इस वजह से कोरियर बॉय को व्यक्ति ने पैमेंट नहीं थी जिस वजह से उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। इस घटना में पहले तो पुलिस पल्ला झाड़ती रही लेकिन जब मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में आ गया तो पुलिस को बनती कार्रवाई करने के लिए आगे आना पड़ा।

घायल कोरियर बॉय का नाम शाम बताया जा रहा है। वहीं जिस व्यक्ति ने कोरियर बॉय से मारपीट की है उसका नाम हर्षदीप सोढ़ी बता रहे है। इलाके में इस तरह से गुंड़ागर्दी का नाच देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। वही जो घायल कोरियर बॉय था उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और कोरियर बॉय पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों में से एक युवक ने रिवाल्वर निकाल कर लहराई भी लहराई। लोगों का कहना है कि इस तरह से इलाके में गुंडागर्दी होने से साबित होता है कि लोगों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो रहा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कब्जे में ले ली है। जांच की जा रही है। अभी घायल ने आकर पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

Exit mobile version