Site icon Dainik Savera Times

मुबारिकपुर में कल देर शाम पैसों के लेनदेन के मामले में चलाई गोलियां, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद

डेराबस्सी में आने वाले मुबारिकपुर में कल देर शाम गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कार वाश स्टेशन के मालिक को जान से मारने के मकसद से हवाई फायर किया गया। पुलिस ने फायर करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए आरोपियों की पहचान कुलविंदर और सोनू के रूप में हुई है। इन दोनों पर पहले ही हरियाणा में कई मामले दर्ज है। इनके कब्जे से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इस मामले की जानकारी डेराबस्सी की एसपी दर्पण आहलुवालिया ने दी। उन्होंने बताया कि पुराने पैसों के लेनदेन के मामले में आरोपियों ने गोलियां चलाई।

 

 

 

 

Exit mobile version