Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

देखते-ही देखते हर तरफ मच गई चीख-पुकार…अचानक पलटी चलती हुई Toy Train, बच्चाें के मां-बाप का राे-राेकर हुआ बुरा हाल, देखें Video

June 24, 2024

देखते-ही देखते हर तरफ मच गई चीख-पुकार…अचानक पलटी चलती हुई Toy Train, बच्चाें के मां-बाप का राे-राेकर हुआ बुरा हाल, देखें Video

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के एलांते मॉल में टॉय ट्रेन पलटने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान नवांशहर निवासी 11 वर्षीय शाहबाज के रूप में हुई है। शाहबाज पिछले दिनों अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ घूमने आया था। पुलिस ने जितिंदर पाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही हैं। पुलिस ने टॉय ट्रेन को जब्त कर लिया है।

बता दें, एलांते मॉल में ट्यूए ट्रेन के पिछले डिब्बे में 11 साल का बच्चा बैठा था और ट्रेन के पलट जाने से बच्चे की मौत हाे गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। जितिंदर पाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जितिंदर पाल की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने टॉय ट्रेन के संचालक, बापूधाम निवासी सौरभ और कंपनी के मालिकों के खिलाफ गलत इरादे और लापरवाही का मामला दर्ज किया है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन बच्चे का शव लेकर नवांशहर के लिए रवाना हो गए।

ट्रेन का संतुलन बिगड़ने से पलटा पिछला डिब्बा

नवांशहर निवासी जतिंदर पाल सिंह अपने दो बच्चों, पत्नी और चचेरे भाई नवदीप के परिवार के साथ शनिवार को चंडीगढ़ आए थे।शनिवार रात करीब 8 बजे दोनों परिवार के सदस्य घूमने और शॉपिंग के लिए एलांते मॉल पहुंचे। मॉल के अंदर ग्राउंड फ्लोर पर टॉय ट्रेन देखकर 11 साल के शाहबाज और नवदीप के बेटे ने उसमें बैठने के लिए जिंद करने लगे, जिसके बाद जितिंदर पाल ने दोनों बच्चों की सवारी के लिए 400 रुपए दिए, लेकिन ड्राइवर ने पर्ची नहीं दी। शाहबाज और दूसरा बच्चा ट्रेन के आखिरी डिब्बे में बैठ गए। ट्रेन में बैठे बच्चों को झूले देने के लिए संचालक सौरव टॉय ट्रेन के ग्राउंड फ्लोर पर चक्कर लगाने लगा। इसी दौरान अचानक ट्रेन का संतुलन बिगड़ गया और पिछला डिब्बा पलट गया। बच्चे का सिर बक्से की खिड़की से बाहर आ गया और जोर से फर्श से टकराया। सिर पर चोट लगने से खून बहने लगा, जबकि दूसरा बच्चा बाल-बाल बच गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें