Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में राष्ट्र प्रथम की भावना सबसे ऊपर, हमारी सरकार सिख गुरुओं के आदर्शो से प्रेरणा लेकर काम करती है

May 28, 2024

पंजाब में राष्ट्र प्रथम की भावना सबसे ऊपर, हमारी सरकार सिख गुरुओं के आदर्शो से प्रेरणा लेकर काम करती है

पंजाब के लोगों में हमेशा से ही राष्ट्र प्रथम की भावना रही है। हम परिस्थितिवश पहली बार सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। हर क्षेत्र में हमें जाने का मौका मिला है। हम सिख गुरुओं के जीवन-आदर्शो से प्रेरणा लेकर काम करते हैं। पिछले दस वर्षो में हमने गुरु नानक देव जी, गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला। अफगानिस्तान से पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब लाने का सौभाग्य मिला।


किसानों के साथ भी हमारी सरकार हमेशा थी, है और रहेगी। हम उन्हें कभी वोट बैंक नहीं मानते। उन्हें अन्नदाता मानते हैं। इसीलिए खेती पर विशेष ध्यान दिया। बीज से लेकर बाजार तक की सुविधा बनाई। खाद की जो बोरी बाकी देशों में तीन हजार रुपए से ज्यादा महंगी है, उसे हम भारत में तीन सौ रुपए में दे रहे हैं। हम किसानों की हर छोटी-बड़ी जरूरत पर ध्यान दे रहे हैं।

सिंचाई के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसका सर्वाधिक लाभ पंजाब के किसान भाइयों को हो रहा है। पंजाब वीर सैनिकों की भूमि भी है। यहां से हर साल हजारों जवान भारतीय सशस्त्र बलों में आते हैं। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। देश में एक मजबूत सरकार है जो दुश्मनों को जवाब देना जानती है। आज देश में ऐसी सरकार है जो अपने एक सैनिक के लिए भी दुश्मन से टकराने का हौसला रखती है। मुङो पूरा विश्वास है कि पंजाब में हमें भारी समर्थन मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें