Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

संगरूर में युवक ने घरेलू घगड़ों से तंग आकर की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

August 15, 2024

संगरूर में युवक ने घरेलू घगड़ों से तंग आकर की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

संगरूर: संगरूर में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आपको बता दें कि, मृतक युवक की पहचान बसंत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मृतक बसंत सिंह के पिता प्यारा सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी रामपुरा रोड ने बताया कि उसके 28 वर्षीय बेटे बसंत सिंह की शादी करीब एक साल पहले खुशप्रीत कौर उर्फ ​​खुशी पुत्री लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा निवासी अगेता थाना सदर नाभा के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसकी पत्नी और सास कथित तौर पर परेशान कर रही थीं।

इनसे तंग आकर उसके बेटे ने कल शाम घर में अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्यारा सिंह के बयान पर मृतक की पत्नी खुशप्रीत कौर उर्फ ​​खुशी, सास जीत कौर पत्नी लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा और बिचौलिए करमजीत सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी घनौर राजपूता, थाना दिड़बा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें