
अमृतसर/जंडियाला गुरु: भगवान वाल्मीकि चौक जंडियाला गुरु में सोनू ज्वैलरी शॉप पर फायरिंग के मामले में दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश तेजपाल पुत्र दविंदर कुमार और विशालदीप सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी नूरदी अड्डा तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक 30 बोर पिस्टल और एक 32 बोर पिस्टल बरामद किया गया है। 05 जनवरी को 2 अज्ञात लोगों ने भगवान वाल्मीकि चौक में दर्शनी बाजार के पास सोनू ज्वैलरी शॉप पर फायरिंग की थी और दोनों आरोपी मौके से भाग गए थे।
इस बारे में जंडियाला गुरु पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 07 तारीख 05.01.2026 के तहत सैक्शन 109 बीएनएस और 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अलग-अलग पुलिस टीमों की लगातार कोशिशों की वजह से, दो आरोपी कविश अरोड़ा पुत्र सुखबीर और मेहरबीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह (दोनों तरनतारन के रहने वाले) पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने घटना से पहले ज्वैलरी शॉप की रेकी की थी।
जांच के दौरान, पक्की खबर मिली कि मुख्य शूटर आकाश तेजपाल और विशालदीप सिंह थाना जंडियाला गुरु के इलाके में घूम रहे हैं। इ स पर तुरंत एक्शन लेते हुए, पुलिस ने तारागढ़ नहर के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आते दिखे। पुलिस के रोकने पर उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन मोटरसाइकिल फिसलने के कारण दोनों गिर गए। भागने की कोशिश में, आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई, जिसकी जवाबी कार्रवाई में आकाश तेजपाल को पुलिस की गोली लगी और घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे हथियार बरामद कर लिए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोनू ज्वैलरी शॉप के मालिक के साथ किसी का पहले से लेन-देन था, जिसके चलते इस फायरिंग की प्लानिंग की गई थी। मामले के सभी पहलूओं की जांच की जा रही है और दूसरे साजिशकत्र्ताओं की तलाश भी जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...