Site icon Dainik Savera Times

गुरदासपुर पुलिस और BSF के संयुक्त अभियान में 19.3 लाख की ड्रग मनी व 12 kg हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

गुरदासपुर : ट्रांस बॉर्डर मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गुरदासपुर पुलिस और बीएसएफ ने एक संयुक्त अभियान में 2 तस्करों से 19.3 लाख ड्रग मनी के साथ 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। इस की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से नशीली दवाओं के परिवहन के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित करने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version