Dainik Savera Times

Punjab By Election : तीसरे राउंड में वोटिंग 36.46 प्रतिशत हुई वोटिंग, सबसे अधिक गिदड़बाहा में 50. 9 %

Punjab By Election : पंजाब की चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव जारी है। शाम 6 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया जारी रहेगी। पंजाब के चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा और बरनाला में उपचुनाव शुरू हो गए है। इन चुनावों में CRPF की 16 कम्पनियां और पंजाब पुलिस के 6,481 जवान और अधिकारी ड्यूटी निभा रहे है। 3,868 पोलिंग स्टाफ चुनावी प्रक्रिया को अच्छे से सम्पन्न कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

गिदड़बाहा – 50.9 %
चब्बेवाल – 27.95 %
डेरा बाबा नानक – 39.4 %
बरनाला – 28.1 %

 

 

 

        गिदड़बाहा – 35 %
        चब्बेवाल – 12.71 %
        डेरा बाबा नानक – 19.4 %
        बरनाला – 16.1 %

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इनमें चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा हॉट सीट मानी जा रही है। गिद्दड़बाहा में कांग्रेस की ओर से अमृता वड़िग, AAP की तरफ से डिम्पी ढिल्लों और मनप्रीत बादल BJP की ओर से मैदान में है। तो वहीं चब्बेवाल सीट पर आम आदमी पार्टी से इशांक चब्बेवाल, कांग्रेस के रणजीत कुमार और भाजपा के सोहन सिंह ठंडल चुनाव लड़ रहे है।

डेरा बाबा नानक से कांग्रेस की जतिंदर कौर, AAP से गुरदीप सिंह रंधावा और भाजपा से रविकरण सिंह काहलों मैदान में है। बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल AAP की तरफ से, कुलदीप सिंह ढिल्लों कांग्रेस, केवल सिंह ढिल्लों भाजपा, गोबिंद सिंह संधू SAD (A) और गुरदीप सिंह बाठ आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में है।

गिद्दड़बाहा में 1,66,731 वोटर आज नेताओं की किस्मत का फैसला करेंगे। यहां कुल 176 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है, जिसमे से 96 संवेदनशील पोलिंग स्टेशन है। गिद्दड़बाहा में 1,148 पोलिंग स्टाफ चुनाव प्रक्रिया को पूरा करवाएंगे।

बात करें डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट की तो यहाँ कुल 1,93,376 वोटर आज अपने लीडर का चुनाव करेंगे। यहाँ कुल 241 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। इनमे से 61 संवेदनशील बूथ है। इस सीट पर 701 स्टाफ ड्यूटी निभा रहा है।

चब्बेवाल में 1,59,432 लोग आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहाँ पर 205 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। जिसमे से 50 संवेदनशील है। 1044 पोलिंग स्टाफ यहाँ ड्यूटी पर तैनात है।

बरनाला में 1,77,426 वोटर आज वोट डाल के अपने लीडर का चुनाव करेंगे। यहाँ पर 212 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है जिसमें से 37 संवेदनशील है। इस सीट पर 975 पोलिंग स्टाफ चुनावी प्रक्रिया को पूरा करवाएंगे।

23 नवम्बर को उपचुनावों का रिजल्ट सामने आएगा। तब पता लगेगा की जनता ने किसको अपना समर्थन दिया है।

Exit mobile version