Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के इस जिले में बच्चों को स्कूलों से मिला 7 दिन की छुट्टी का आराम; जानिए वजह

October 18, 2023

पंजाब के इस जिले में बच्चों को स्कूलों से मिला 7 दिन की छुट्टी का आराम; जानिए वजह

फरीदकोट: मिली खबर के अनुसार जैतो के 2 स्कूलों एलायंस इंटरनेशनल स्कूल और शिवालिक किड्स स्कूल में संक्रामक रोग चिकन पॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने आज इन दोनों स्कूलों को 7 दिनों के लिए बंद कर दिया और छुट्टी की घोषणा की है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एसएम ओ डॉ. चंद्र शेखर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को इस संबंध में सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें इलाके में मौजूद हैं। इस बीमारी की खबर अधिकारियों तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. दीप्ति अरोड़ा के नेतृत्व में महामारी विशेषज्ञ, त्वचा विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और मास मीडिया टीमों ने उस क्षेत्र का दौरा किया है जहां ये स्कूल स्थित हैं।

उन्होंने बताया कि इन 2 बंद स्कूलों को मिलाकर जैतो शहर में कुल 17 स्कूल हैं और बाकी 15 स्कूलों में इस बीमारी के संबंध में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। इन दोनों स्कूलों में से एलायंस स्कूल के 21 बच्चे तथा शिवालिक किड्स स्कूल के 3 बच्चे इस बीमारी से प्रभावित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें