Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिलक नगर में नकाबपोश बाइक सवार लुटेरों ने एक्टिवा सवार दंपति से बालियां झपटी

July 20, 2025

तिलक नगर में नकाबपोश बाइक सवार लुटेरों ने एक्टिवा सवार दंपति से बालियां झपटी

जालंधर: तिलक नगर में बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने एक लूट की वारदात को अंजाम देते हुए महिला के कान से सोने की बालियां झपट लीं। लुटेरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब एक्टिवा पर सवार होकर दंपति और उनका बच्चा जा रहे थे। इस वारदात में बाल-बाल बच्चे का बचाव हुआ अगर इस वारदात में एक्टिवा से तीनों नीचे गिर जाते तो इस घटना का अंजाम कुछ भी हो सकता था। बेलगाम चोर और लुटेरे खुलेआम वैस्ट हलके के इलाके में घूमते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन पुलिस की तरफ से कोई भी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

हर रोज वैस्ट हलके के किसी न किसी इलाके में चोरी और लूट की वारदात हो ही जाती है। चोर और लुटेरे पुलिस पर हावी होते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस की तरफ से इस इलाके में कहीं भी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। अधिकतर मामले ऐसे हैं जिसमें पुलिस एफआईआर भी दर्ज नहीं करती, इसी का कारण है कि चोर-लुटेरों को बढ़ावा मिल रहा है। चोर-लुटेरे जनता की मेहनत की कमाई लूट रहे हैं। पत्रकार मेहर मलिक ने बताया कि वह अपनी प}ी और बच्चे के साथ एक्टिवा पर जा रहे थे कि बाइक पर सवार लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देकर उसकी प}ी के कान की बालियां झपटकर फरार हो गए। उन्होंने इस बारे थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित कर दिया है।

ये भी पढ़ें :- वैश्विक दबाव के बीच बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें