Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

दीपावली के मद्देनजर पुलिस कमीश्नर कुलदीप चहल ने शहीदों के परिजनों को बांटे तोहफे

October 18, 2023

दीपावली के मद्देनजर पुलिस कमीश्नर कुलदीप चहल ने शहीदों के परिजनों को बांटे तोहफे

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस सेवा के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए निमंत्रण पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम में करीब 45 पुलिस शहीदों के परिजनों ने हिस्सा लिया।

पढ़े बड़ी खबरें: सुहागरात के 4 दिन बाद ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म

इस प्रोग्राम के दौरान पुलिस कमीश्नर कुलदीप सिंह चहल ने मेहमानों को कंबल, डिनर सेट, मिठाई आदि और नकद सम्मान दिया और उनकी शिकायतें सुनी, कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता, डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विरक, एडीसीपी सिटी-1 बलविंदर सिंह रंधावा और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें