Site icon Dainik Savera Times

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बढ़ाई चौकसी, रेलवे स्टेशन पर की चैकिंग

बठिंडा: 26 जनवरी को गणतंत्न दिवस समारोह के मद्देनजर पुलिस ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। जहां पुलिस नाकाबंदी कर लगाकर वाहनों की जांच कर रही है। संवेदनशील स्थानों पर भी नजर रखी जा रही है। वीरवार को पंजाब पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से बठिंडा रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया। इस बीच पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोका और उनकी तलाशी ली। वहीं यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। टीमों ने बठिंडा स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की भी जांच की। इसके अलावा डॉग स्क्वायड की मदद से रेलवे स्टेशन की गहन तलाशी ली गई। कैनाल कॉलोनी थाने के एसएचओ हरजीवन सिंह ने बताया कि गणतंत्न दिवस के मद्देनजर शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि आज आरपीएफ व जीआरपी की मदद से बठिंडा रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाया गया था।

ये भी पढ़ें: GT vs MI, IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई पहले करेगा बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

Exit mobile version