Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपचुनाव के मद्देनजर तरनतारन में 9 से 11 नवंबर को शाम 6 बजे तक ड्राई डे घोषित

October 24, 2025

उपचुनाव के मद्देनजर तरनतारन में 9 से 11 नवंबर को शाम 6 बजे तक ड्राई डे घोषित

तरनतारन: विधानसभा क्षेत्र संख्या 021-तरनतारन के उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए, आबकारी आयुक्त पंजाब ने पूरे विधानसभा क्षेत्र तरनतारन और उसके आसपास के 3 किलोमीटर के दायरे वाले निर्वाचन क्षेत्रों में 9 नवंबर को शाम 6 बजे से 11 नवंबर को शाम 6 बजे तक और 14 नवंबर को भी ड्राई डे घोषित किया है। इस बारे जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल ने बताया कि 9 नवंबर शाम 6 बजे से 11 नवंबर शाम 6 बजे तक तरनतारन विस क्षेत्र और उसके आसपास के विधानसभा क्षेत्रों के 3 किलोमीटर के दायरे में सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को मतगणना के दिन भी तरनतारन विस क्षेत्र और उसके आसपास के विधानसभा क्षेत्रों के 3 किलोमीटर के दायरे में ड्राई डे रहेगा। यह आदेश समय की नजाकत को देखते हुए एकतरफा तौर पर आम जनता को संबोधित करते हुए जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- Rashifal 8 March 2026 : रंग पंचमी पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में होगा बड़ा बदलाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें