Site icon Dainik Savera Times

विधायक Gurpreet Banawali द्वारा अनाज मंडी सरदूलगढ़ में 3.20 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन

सरदूलगढ़: हलका सरदूलगढ़ के बहुपक्षीय विकास को मुख्य रखते और किसानों-मजदूरों की सुविधाओं में बड़ी बढ़ोतरी करते हलका विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली द्वारा अनाज मंडी सरदूलगढ़ में 1 करोड़ 3 लाख रुपए की लागत से नये बने विशाल शैड व 2 करोड़ 17 लाख रूपये की लागत से तैयार किए गए फड़ का रस्मी उद्घाटन किया गया।

इस मौके हलका विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मंडियों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर ग्रांटें जारी की जा रही हैं। इसके अलावा चेयरमैन मार्केट कमेटी राय सिंह काहनेवाला, विभिन्न गांवों के ओहदेदार, चेयरमैन, एमसी साहिबान, सरपंच-पंच, ब्लाक सम्मति व जिला परिषद सदस्य, विभिन्न एसोसिएशनों के प्रधान-सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति हाजिर थे।

Exit mobile version