निधांवाला में मुख्यमंत्री खेल मैदान का उद्घाटन

Inauguration of the Chief Minister’s Sports Ground : मोगा। विधानसभा क्षेत्र के गांव निधांवाला में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मुख्यमंत्री खेल मैदान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गांवों में बेहतर खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने की दिशा में अहम कदम है।
उद्घाटन अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य गांवों में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उन्हें खेलों के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान केवल खेल गतिविधियों का केंद्र नहीं होते, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनकी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि गांवों में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित होने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा शक्ति को सही दिशा और सुविधाएं उपलब्ध करवाकर प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में और आगे ले जाया जा सकता है। मुख्यमंत्री खेल मैदान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत निधांवाला के सदस्य, पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। “खेलेगा पंजाब, बढ़ेगा पंजाब” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Also Read :
