Site icon Dainik Savera Times

इंडिया एग्री प्रोग्रैस एक्सपो का हुए शानदार आगाज, पहले ही दिन बड़ी संख्या में पहुंचे किसान

लुधियाना: साहनेवाल स्थित लुधियाना एग्जीबिशन सैंटर में शुक्रवार को इंडिया एग्री प्रोग्रैस एक्सपो का शानदार ढंग से आगाज हो गया। पहले ही दिन पंजाब के अलावा विभिन्न राज्यों के किसान प्रदर्शनी पेश आधृनिक कृषि व डेयरी मशीनें देखने के लिए पहुंच गए। प्रदर्शनी का उद्घाटन सूबे के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया। इस दौरान उनके साथ हलका पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला व पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कार्पोरेशन (पी.एस.आई.ई.सी.) के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों सहित कई गणमान्य विशेष तौर पर उपस्थित थे। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने प्रदर्शकों के प्रयासों की सराहना की व किसानों व कृषि व्यवसाय के प्रति उत्साही लोगों के लिए प्रदर्शनी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कृषि पद्धतियों में आधुनिक तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और मूल्यवान जानकारियां प्रदान करने में प्रदर्शनी की भूमिका को भी रेखांकित किया। खासतौर पर मंत्री ने आयोजकों को कार्यक्र म की सफलता के लिए सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

उड़ान मीडिया एंड कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पंजाब स्टेट एग्रीकल्चर इम्प्लीमैंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सहयोग से व एग्रीकल्चरल मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा समर्थित यह इंडिया एग्री प्रोग्रैस एक्सपो 2024 उत्तर भारत में प्रमुख कार्यक्र म के रूप में उभरी है।

पंजाब स्टेट एग्रीकल्चर इम्प्लीमैंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के चेयरमैन बलदेव सिंह ने एक्सपो को कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए किसानों, कृषि मशीनरी निर्माताओं, नीति निर्माताओं व स्पेयर पार्ट्स उद्योग को एकजुट करने वाला एक अनूठा मंच बताया।

उड़ान मीडिया एंड कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जीएस ढिल्लों ने बताया कि प्रदर्शनी में कंबाइन, ट्रैक्टर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर, लेजर लेवलर, थ्रेशर, पावर टिलर, डिस्क हैरो, स्प्रेयर, ड्रॉन स्प्रेयर सहित 3000 से अधिक कृषि व डेयरी मशीनें पेश की गई है। एक्सपो के पहले दिन 7000 से अधिक विजिटरों के साथ जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिला और उम्मीद है कि विकेंड पर दर्शकों की संख्या दोगुनी हो जाएगी।

एक्सपो में पेश उत्पादों को देखने के लिए जिम्बाब्वे, मलावी, नाइजर व यूगांडा सरकार के अधिकारी भी पहुंचे है। जिम्वाब्वे सरकार के प्रोवैंशियल मैकेनिज्म डायरैक्टर डालिस्टो वेरेगेई ने भारतीय कंपनियों के सहयोग के जरिए जिम्वाब्वे के कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को उन्नत करने की आवश्यकता व्यक्त की। मलावी की फार्मर्स यूनियन के सीईओ जैकब न्यारोंगो ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कीं और तकनीकी हस्तांतरण के लिए भारतीय कंपनियों के साथ परिवर्तनकारी साझेदारी की इच्छा पर जोर दिया।

Exit mobile version