India to Face Bangladesh in Jalandhar Opener : जालंधर। पंजाब पहली बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सजाया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 अक्टूबर को स्टेडियम का उद्घाटन और ट्रॉफी का अनावरण करेंगे। भारत-बांग्लादेश के बीच शाम 7 बजे पहला मुकाबला खेला जाएगा। दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और ट्रॉफी का अनावरण भी करेंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच शाम 7 बजे खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। दर्शक TicketGenie.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उद्घाटन समारोह में पंजाबी संस्कृति की झलक, भांगड़ा और गिद्दा जैसी प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी। दर्शकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक और पार्किंग के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जो लोग स्टेडियम नहीं पहुंच पाएंगे, वे जियोहॉटस्टार पर मुकाबलों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

