Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय सेना के जवान की ड्यूटी के दौरान हुई मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

April 1, 2025

भारतीय सेना के जवान की ड्यूटी के दौरान हुई मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पंजाब डेस्क: पट्टी विधानसभा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बता दें कि, पट्टी के निवासी 28 वर्षीय जवान गगनदीप सिंह की सेना में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। आज नायक गगनदीप सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी देते हुए मृतक गगनदीप सिंह के परिजनों ने बताया कि वह 11 साल से 67 आर्मी इंजीनियरिंग अंबाला में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। गगनदीप की पत्नी ने केंद्र और राज्य सरकार से उचित सहायता की अपील की। इस मौके पर सेना के अधिकारियों ने मृतक के शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह, की ओर से पीए दिलबाग सिंह ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और कहा कि पंजाब सरकार इस कठिन समय में पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें- रयान गॉसलिंग स्टारर ने भारत में कमाए 53 करोड़, दुनियाभर में $430 मिलियन का आंकड़ा पार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें