Site icon Dainik Savera Times

सड़क हादसे में घायल भारतीय सेना के जवान की मौत, आज होगा अंतिम संस्कार

फाजिल्का: सड़क हादसे में घायल भारतीय सेना के जवान की मौत हो गयी है। फाजिल्का- फ़िरोज़पुर रोड पर 8 अप्रेल को दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे में पत्नी बच्चे व मां की जान चली गयी थी। पिता व सैनिक घायल हुए थे। बता दें जवान परिवार के साथ शादी समरोह में हिस्सा लेने के लिए फाजिल्का आया था। फाजिल्का से अपने गांव पाली वाला जाते समय गाड़ी का संतुलन बिगड़ा था। जिसके कारण दर्दनाक हादसा हो गया। शहीद जवान गुरदासपुर में ड्यूटी पर भारतीय सेना की 370 यूनिट में हवलदार रेंक पर तैनात था। सैनिक सन्मान से सैनिक का अंतिम संस्कार होगा।

Exit mobile version