Site icon Dainik Savera Times

कोलकाता में हुए महिला डाक्टर से गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या मामले में इंडियन मैडीकल एसोसिएशन लुधियाना का बड़ा ऐलान

लुधियाना: कलकत्ता में हुए महिला डाक्टर से गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या के बाद पूरे देश के डाक्टरों में रोष पनप गया है। जिसके चलते कल पूरे देश में डाक्टर हड़ताल करने जा रहे हैं। वहीं आई.एम.ए. लुधियाना ने भी बड़ा ऐलान करते हुए कल निजी अस्पतालों में ओ.पी.डी., सर्जरी पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है। आई.एम.ए. लुधियाना का कहना है कि कल अस्पतालों में ओ.पी.डी., सर्जरी बंद रहेगी और अस्पतालो में सिर्फ एमरजैंसी केस ही जांचे जाएगे। आई.एम.ए. लुधियाना के सदस्य डा. गौरव सचदेवा ने कहा कि अगर कोई डाक्टर किसी अस्पताल में ही सेफ नहीं है, तो फिर बाहर क्या हाल होगा। उन्होंने बताया कि कलकत्ता घटना के बाद पूरे देश के डाक्टरों में रोष है तथा कल सभी डाक्टर हड़ताल पर जा रहे हैं जिसके चलते सभी अस्पतालों में ओ.पी.डी. व सर्जरी बंद रहेगी। सिर्फ अस्पतालों में एमरजैसी केस ही जांचे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही निंदनीय व शर्मनाक घटना है। वहीं आई.एम.ए. लुधियाना ने कल सुबह 9.30 बजे आई.एम.एम. हाऊस में पूरे जिले के डाक्टर इकट्ठे होने जा रहे तथा कल शहर में एक मार्च निकाला जाएगा। वहीं 24 घंटे के लिए अस्पतालों में ओ.पी.डी. पूरी तरह से बंद रहेगी।

Exit mobile version