Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में कोहरे और धुंध ने रोके शताब्दी एक्सप्रेस के पहिये, 500 से ज्यादा यात्रियों के टिकट रद

January 17, 2024

पंजाब में कोहरे और धुंध ने रोके शताब्दी एक्सप्रेस के पहिये,  500 से ज्यादा यात्रियों के टिकट रद

पंजाब कोहरे और धुंध ने जहां रेलवे की रफ्तार कुंद कर दी है वहीं पर पंजाब प्रीमियम ट्रेन शताब्दी के पहिये भी जाम करके रख दिए हैं। कोहरे और धुंध के कारण अमृतसर से दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस रद कर दी गई है। करीब 500 से ज्यादा यात्रियों की टिकटें कैंसल कर रेलवे उनके पैसे रिफंड कर रहा है।

अमृतसर-दिल्ली-अमृतसर शताब्दी (12029 और12030 ) को रेलवे ने 5 घंटे से ज्यादा लेट होने कारण रद किया है। जबकि शताब्दी ट्रेन 7 से 8 घंटे देरी के साथ चल रही थी। रेलवे के अधकारियों का कहना है कि अब शताब्दि की संचालन दोबारा फिर से वीरवार को होगा और अपनेनिर्धारित समय पर चलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें