Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में बड़ी वारदात: अकाली नेता के घर पर चलीं अंधाधुंध गोलियां

April 4, 2026

पंजाब में बड़ी वारदात: अकाली नेता के घर पर चलीं अंधाधुंध गोलियां

चंडीगढ़: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (BC विंग) के जिला मोहाली अध्यक्ष चौधरी शामलाल के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग हुई। बता दें कि न्यू चंडीगढ़ के होशियारपुर गांव में बीती रात हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

घटना के समय दो युवक मोटरसाइकिल पर पहुंचे। इनमें से एक नीचे उतरकर चौधरी शामलाल के घर के बाहर गोलियां चला कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं और पास में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

गैंगस्टर ने मांगी 1 करोड़ की फिरौती

जानकारी के अनुसार, चौधरी शामलाल को पहले ही WhatsApp कॉल के माध्यम से धमकी दी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लकी पटियाल बताया और 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। धमकी दी गई कि अगर रकम नहीं दी गई, तो उनके परिवार के सदस्य को जान से मार दिया जाएगा। इसके अलावा कॉल करने वाले ने कहा कि “चीनी कुब्बाहेड़ी के साथ वैसा ही सलूक किया जाएगा, जैसा उसके साथ किया गया।”

पहले भी मिल चुकी धमकी

चौधरी शामलाल के अलावा, शिरोमणि अकाली दल के ज़िला अध्यक्ष परमिंदर सिंह सोहाना और सोहाना गांव की भाजपा नेता रूपा सोहाना को भी पहले फिरौती की धमकी मिली थी। पुलिस ने इन मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें…

 

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। अधिकारी कह रहे हैं कि दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह घटना पंजाब में राजनीतिक नेताओं और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है और राज्य सरकार के लिए चुनौती पेश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें